राजेश पायलट आप आज भी मेरे साथ हो!
(आज उनकी बरसी है)
मैं दिल्ली में 'जागरण' का ब्यूरो चीफ हुआ ही था कि मैनेजिंग एडिटर सुनील गुप्ता ने कहा, 'राजेश पायलट मुझे दूसरों से बहुत अलग दिखता है.' ... कुछ ही दिन बाद संचार भवन से प्रेस कांफ्रेंस का बुलावा आया. मैंने सोचा, मैं खुद जाऊँगा. गया, तो पायलट ने जैसे पहचाना...'आप को कहाँ देखा है?'...चंडीगढ़ में कभी एक छोटी सी मुलाक़ात थी. बहरहाल, अगले दिन इटावा में एक उपचुनाव के सिलसिले में उनके साथ हेलीकाप्टर पे जाना हुआ. सलमान खुर्शीद और टाइम्स आफ इंडिया के अस्करी जैदी भी साथ थे.
वापसी में...बादल थे और बारिश भी... ऊपर पता नहीं कहाँ से पानी टपकने लगा...भीतर जहां इलेक्ट्रानिक्स का पैनल होता है उसके ऊपर. अस्करी अपना अखबार साथ लाये थे. उन ने ऊपर रख दिया ताकि कहीं कोई शार्ट सर्किट न होने पाए....लेकिन पानी कुछ ज्यादा ही टपकने लगा और चालक की जानकारी ये थी अभी और पंद्रह मिनट हेलीकाप्टर को बारिश में रहना था....सब की सिट्टी पिट्टी गुम...अखबार के कागज़ में दम ही कितना होता है. वो भीगा...गल गया....सब के चेहरों पे हवाइयां उड़ने लगीं. बूँदें धार बन टपकने लगीं थीं.
अचानक मेरे दिमाग में एक आइडिया आया. लैदर की जैकेट पहने था मैं. मैंने वो उतारी और लैदर वाला हिसा ऊपर रख, उसे कटोरीनुमा बना कर मैंने धार के नीचे रख दिया. कटोरा भर पानी रहा होगा जब बरसात वाले आकाश से हम निकले....काफी देर तक कोई कुछ नहीं बोला. हम दिल्ली पंहुचे....नीचे उतरे...पायलट साहब ने गले से लगा लिया...कहा...'आज के बाद ये जिंदगी तुम्हारी अमानत है.'...उसके बाद उनके भीतर के इंसान से बहुत दोस्ती रही. बहुत सी बातें हैं....वो फिर कभी....
राजेश पायलट आप आज भी मेरे साथ हो!
-जगमोहन
Barsi/श्रद्धांजलि
- 'मुस्लिम विरोधी नहीं थे सुदर्शन जी !'
- Jagadish G Katti
- Amar Raj Lall
- Tushar Pandit
- The ever young old man, AK Hangal
- Siddharth...son shines forever
- S.Manmohan Singh
- Abhay Kumar Jain
- Manmohan Singh Bhatia
- Raman Kant Munjal
- शहंशाहे ग़ज़ल मेहंदी हसन खां
- Dahyabhai Lallubhai Shah
- Sharad Trivedi
- Anil Khullar (Rana)
- राजेश पायलट आप आज भी मेरे साथ हो!
- Meena Samtani
- P.C.D.Nambiar
- कवि भगवत रावत
- Subhash Ahuja
- K.K.Khanna
- Yasho Rajya Lakshmi
- Ravindra Nath Goyal
- Smt. Sushila Devi
- Those brave BSF men
- Amba....Rainbow memories
- Granadiers remember its martyrs
- Manohar Lal Garg
- Smt. Tripta Ohri
- Madan Lal Pahwa
- श्री कृष्ण चन्द्र दुआ
- ABW group remembers Sh. K.K.Bansal
- Brahma Narayan Bahadur (IAS Retd)
- Krishan Kumar Bhasin (KK)
- P.N.Talwar
- Pramod Mahajan
- Dr Ravindra Prasad Sinha (Phulanjee)
- T.R.Vaidyanathan
- मुनीन्द्र मोहन चतुर्वेदी
- Lt Gen RIS Kahlon PVSM,UYSM,AVSM
- कृष्ण लाल बेरी (बाऊ जी)
- ठाकुर हुकम सिंह चौहान
- Dr. R.H.Patil
- Pimmi Bais
- Com. R.N.Godbole
- Sudhir Laxman Shetye
- Mahindra Kumar Seth
- Bhagyarthi Nanda
- R.P.Sikka
- Madhav Krishna Soman
- Suchitra Sen-Subrata Sen

tributes
Posted On
Jun 11, 2012Posted By
r.k.sharmaRSS feed for tributes to this post.