मुनीन्द्र मोहन चतुर्वेदी

 

भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनीन्द्र मोहन चतुर्वेदी जी के स्वर्गवासी होने का समाचार मिला! मुनीन्द्र जी से मेरा परिचय आपातकाल में ग्वालियर काराग्रह में ही हुआ, तब वे रा.स्व.संघ के ग्वालियर विभाग बौद्धिक प्रमुख के रूप में मीसावंदी थे! भाजपा के गठन के उपरांत हिंदुत्व के प्रति आग्रह में न्यूनता लक्ष्य कर मुनीन्द्र जी ने बलराज मधोक जी के साथ मिलकर जनसंघ को जीवित रखने का प्रयत्न किया ! उन्हें भले ही प्रयत्नों में सफलता ना मिली हो, किन्तु असंख्य ध्येयनिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं की शुभेक्षा उनके साथ सदैव रही! समाज विज्ञान के पूर्व डीन जीवाजी विश्व विद्यालय तथा समाज विज्ञानी के रूप में मुखर्जी फेलोशिप प्राप्त मुनीन्द्र जी म.भा.हिन्दी साहित्य सभा के अध्यक्ष भी रहे!
उनके स्वर्गवास के एक दिन पूर्व ही ग्वालियर के ही पूर्व विभाग शारीरिक प्रमुख श्री प्रभाकर अम्बरडेकर जी के महाप्रयाण का भी ज्ञात हुआ! मा. लक्ष्मण राव तरानेकर जी के समय के विभाग बौद्धिक प्रमुख तथा विभाग शारीरिक प्रमुख का एक साथ जाना ग्वालियर अंचल के संघ स्वयंसेवकों के लिए अपूर्णनीय क्षति है! सादर श्रद्धांजली!

-हरीहर शर्मा

AddThis Social Bookmark Button

PAY TRIBUTES

Security code
Refresh